बैतूल। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर खनिज अमला द्वारा 21 सितंबर को बैतूल तहसील के ग्राम कोसमी में पीपीपी मोड पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज स्थल का मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोसमी स्थित शासकीय भूमि के अंश भाग पर खनिज रेत एवं गिट्टी का बिना वैधानिक अनुमति के अवैध भण्डारण किया जाना पाया गया। माप अनुसार उक्त स्थल पर खनिज रेत की मात्रा 270 घन मीटर एवं खनिज गिट्टी की मात्रा 64 घन मीटर पाई गई। जांचकर्ता अधिकारी द्वारा उक्त क्षेत्र में अवैध रूप से भंडारित खनिज की मात्रा को विधिवत जप्त कर खनिज नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
उपरोक्तानुसार अवैध भंडारण कर्ता के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत अर्थदण्ड की राशि प्रस्तावित कर प्रकरण न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है।