• सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश

बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित समय सीमा की बैठक में लंबित शिकायतों समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ.सोनवणे ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को 50 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला बाल विकास, जल संसाधन, स्कूल शिक्षा, परिवहन सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को हिदायत दी कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राजस्व विभाग की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग वार लंबित पेंशन के प्रकरणों की भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने लंबित शिकायतों के निराकरण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। शिकायतों में लापरवाही पर भैंसदेही तहसीलदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने एई और संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करने और निर्माण कार्य की लागत, कार्य किस मद से हो रहा है का फॉलोअप करने के निर्देश दिए।
मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था की समीक्षा
टीएल बैठक में कलेक्टर डॉ सोनवणे ने जिले में मोबाइल नेटवर्क की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में जहां-जहां टावर लगे वहां नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त रहे। इस दौरान उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता, कनेक्टिविटी तथा नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने नेटवर्क से वंचित क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण संबंधी लापरवाही पाए जाने पर डीडीओ हॉर्टिकल्चर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *