• अवकाश होने के कारण शुक्रवार की बजाए शनिवार को बगडोना पहुंची नगर पालिका की टीम
  • मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पार्षद, सीएमओ, उपयंत्री के अलावा अन्य अधिकारियों द्वारा वार्डों का पैदल भ्रमण, लोगों से जानी समस्याएं

सारनी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार आम नागरिकों की सभी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक शुक्रवार वार्ड स्तर पर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश होने के कारण नगर पालिका की टीम शनिवार को वार्ड 36 बगडोना पहुंची। वार्ड में सफाई और स्ट्रीट लाइट खराब होने जैसी कुछ समस्याएं लोगों ने टीम को बताई। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार वार्ड स्तर पर पहुंचकर समस्याओं का निराकरण किया जाना है। इसी अभियान के तहत शनिवार को पूरी टीम के साथ वार्ड 36 में पैदल पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। टीम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद दशरथसिंह जाट, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य, उपयंत्री कमलेश पटेल के अलावा अन्य लोग शामिल थे। टीम में नगर पालिका की ओर से शिवम डेहरिया, राजेश बगाहे, गुरु देव हथिया, प्रियंका उइके, राजेश वागदरे, संतोष सोनारिया , प्रमोद हुरमाड़े, श्याम सोनी, रोशन बामने समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *