• सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके से डब्ल्यूसीएल अध्यक्ष ने की मुलाकात, तवा-3 और गांधी ग्राम खदान को लेकर हुई चर्चा

सारनी। बैतूल-हरदा-हरसूद क्षेत्र के सांसद एवं भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके से बुधवार को नागपुर में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ.हेमंत शरद पांडे ने शिष्टाचार भेंट की।मुलाकात के दौरान बैतूल जिले के पाथाखेड़ा क्षेत्र में प्रस्तावित नई कोयला परियोजनाओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से संवाद हुआ।
डॉ.पांडे ने केंद्रीय राज्य मंत्री उईके को तवा-3 और गांधी ग्राम खदान परियोजनाओं की प्रगति एवं प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के विकास में आवश्यक सहयोग और समन्वय मिलने से पाथाखेड़ा क्षेत्र में कोयला उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ने तथा स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि खनन गतिविधियों के साथ क्षेत्रीय विकास और जनजातीय समुदायों के हितों को प्राथमिकता देना आवश्यक है। डब्ल्यूसीएल की ओर से पाथाखेड़ा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण,सतत विकास और सामाजिक दायित्व के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी भी साझा की गई।केंद्रीय राज्य मंत्री उईके ने क्षेत्र से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। दोनों पक्षों के बीच हुई यह मुलाकात कोयला उत्पादन, क्षेत्रीय विकास,पर्यावरण संरक्षण और जनजातीय कल्याण के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *