सारनी। आज पाथाखेड़ा स्थित राजपुत भवन में राजपूत समाज द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास और पूर्ण विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन संपन्न किया गया। समाज के प्रबुद्ध जनों और युवाओं की उपस्थिति में अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक स्वरूप शस्त्रों का अर्चन कर राष्ट्र और समाज की रक्षा का संकल्प लिया गया।
यह पावन पर्व हमारी गौरवशाली संस्कृति, अदम्य साहस और एकता को और सुदृढ़ बनाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने के लिए समस्त स्वजातीय बंधुओं का सहृदय आभार। इस कार्यक्रम मे राजपूत समाज संगठन के अध्यक्ष अरुण सिंह, राम सिंग सेंगर,नरेंद्र कुमार सिंह, रंजीत सिंह,जी सी दास छत्री, जय प्रकाश सिह, विक्की सिंह, प्रमोद कुमार सिंह,जी पी सिह, अरविन्द सिह,आई पी सिंह, जे पी सिह, सुनील सिंह, रौनक सिह, राणा प्रताप सिह, आयुष सिह, अर्जुन सिह, मानस सिह, अमन सिह, युवराज सिंह, तीरथ सिंह चौहान, किशन सिंह सोलंकी, शाश्वत सिंह, अंशुमान सिंह आदि की उपस्थिति में विधि विधान से मां भवानी की पूजा और शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *