• हर-घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजन
  • जय स्तंभ से शहीद स्मारक एवं एकीकृत कन्या शाला शोभापुर से निकली तिरंगा रैली
  • 17 अगस्त को शहीद स्मारक सारनी में होगा समापन

सारनी। हर-घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद सारनी के तत्वावधान में सारनी एवं शोभापुर कॉलोनी की गलियों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए। वंदेमातरम् गीत पर बच्चे जमकर झूमे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। हर-घर तिरंगा अभियान के तहत गुरूवार 13 अगस्त को पहली यात्रा सुबह 10.30 बजे से एकीकृत कन्या विद्यालय शोभापुर कॉलोनी से निकाली गई। यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, पार्षद दशरथसिंह जाट, नेता प्रतिपक्ष आनंद नागले पिंटिश, सरिता वागद्रे, एल्डरमैन रमेश हारोडे, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य एवं अन्य जनप्रतिनधिगणों की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। रैली स्कूल से प्रारंभ होकर गायत्री मंदिर, शक्तिनगर, अंबेडकर चौक पहुंची। यहां यात्रा का फूलों से स्वागत किया गया। इसके बाद रैली सुपर माकेर्ट पहुंची। यहां भी व्यापारियों, नागरिकों ने स्वागत किया। समापन वापस एकीकृत कन्या विद्यालय शोभापुर कॉलोनी में हुआ। रैली में एकीकृत कन्या विद्यालय शोभापुर कॉलोनी, एमजीएम स्कूल बगडोना, लिटिल फ्लावर स्कूल, ओक्सफोर्ड स्कूल, एसडीएम स्कूल, डीपीएस स्कूल, एकीकृत कन्या विद्यालय प्रेम नगर पाथाखेड़ा, बालक हायरसेकंडरी स्कूल शोभापुर कॉलोनी समेत अन्य स्कूल के बच्चे शामिल रहे। यहां नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कार्यक्रम को संबोधित किया। दूसरी रैली सारनी में दोपहर 1 बजे से आयोजित की गई। जय स्तंभ से प्रारंभ रैली केंद्रीय विद्यालय होती हुई शॉपिंग सेंटर पहुंची। इसके बाद यहां से शहीद स्मारक पर समापन हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर संसद में कानून लाकर इसके पूर्ण गायन को मंजूरी दिलाई। उन्होंने तिरंगे को हर घर पर फहराने का आग्रह किया। इस अवसर पर देहली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भारत माता और आर्मी जवानों की आकर्षक झांकी भी बनाई। इस अवसर पर पार्षद छाया अतुलकर, भीम बहादुर थापा, ज्योति नागले, योगेश बर्डे, गणेश महस्की, प्रवीण सोनी, एल्डरमैन विनय मदने, सरोज विश्वकर्मा, पी.जे. शर्मा, गोलू राजपूत, दीपक पटेल, बंडू माकोड़े, संदीप झपाटे, राजेश पटैया, मनीष धोटे, अजय साकरे, मुकेश यादव, सतीश चौरे, अरविंद सोनी, मोहन मोरे, संजय अग्रवाल, देवेंद्र सोनी समेत अन्य लोग उपस्थित थे। हर घर तिरंगा अभियान का समापन 17 अगस्त को सारनी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर होगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *