बैतूल/ सारनी! वरिष्ठ पत्रकार एवं रतलाम प्रेस क्लब, नागरिक बैक व जिला सहकारी संघ पुर्व अध्यक्ष रेडक्रास के वरिष्ठ संचालक, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ श्री शरद जोशी का 78 वर्ष की आयु में इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बैतूल द्वारा प्रेस कार्यालय सारनी मे शोक सभा व श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा गया! जिसमे मध्य प्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारीयो ने श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन धारण कर स्व० जोशी जी की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की! इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल रहमान ने स्व० शरद जोशी के निधन पर अपने विचार रखते हुए उन्हे याद किया! इस अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बैतूल जिला इकाई के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने स्वर्गीय शरद जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा की पत्रकारिता के क्षेत्र मे स्व० जोशी जी के निधन से पत्रकारिता के क्षेत्र ऐसे व्यक्ति का जाना हम सभी लोगों के लिए दुखद है प्रांन्ता अध्यक्ष शलभ भदोरिया जी के साथ कंधे से कंधे मिलाकर उन्होंने पत्रकारों की समस्या को लेकर कई आंदोलन किये और कई सारी समस्याओं का समाधान करने मे आगे रहे स्व० जोशी जी को बैतूल जिला इकाई की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं! इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल रहमान, विलास चौधरी, कालिदास चौरासे, शमीम रिजवी, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बारंगे, भीम बहादुर थापा, अंकित यादव, लकी रघुवंशी, दिनेश यादव, धर्मेंद्र राय, प्रवीण सोनी, प्रकाश डेहरिया, योगेश बर्ड़े, राजेश, नारायण खातरकर, मिंटू राय संजीत चौधरी सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित थे!

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *