- सभी पत्रकारगण शहीद स्मारक पर आयोजित स्कूली बच्चे व जनप्रतिनिधियो द्वारा आयोजित सामूहिक राष्ट्रगान व बन्दे मातरम गायन मे सम्मिलित हुए
बैतूल/ सारनी! मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई बैतूल के वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ तिरंगा लेकर यात्रा की अगुवाई की।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैतूल जिला इकाई ने सारनी के अम्बेड़कर चौक से शापिंग सेन्टर बस स्टेण्ड के शहीद स्मारकतक तिरंगा यात्रा निकाली । जहां शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है इसी कार्यक्रम में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया दद्दा जी के निर्देशानुसार बैतूल जिला इकाई ने अपने सभी पदाधिकारी व साथियों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर स्कूल के बच्चो व जनप्रतिनिधियो के साथ राष्ट्रगान व बन्दे मातरम के गायन मे सामुहिक कार्यक्रम मे भाग लिये! इस अवसर पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैतूल जिला इकाई के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल रहमान, विलास चौधरी, कालिदास चौरासे, शमीम रिजवी, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बारंगे, भीम बहादुर थापा, अंकित यादव, लकी रघुवंशी, दिनेश यादव, धर्मेंद्र राय, प्रवीण सोनी, प्रकाश डेहरिया, योगेश बर्ड़े, राजेश, नारायण खातरकर, मिंटू राय संजीत चौधरी सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित थे!