बैतूल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के.तिवारी ने बताया कि जिले में 16 सितम्बर 2021 सायं 5 बजे तक कुल 14808 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। विकासखंड आमला को आवंटित 3800 लक्ष्य के विरुद्ध 2033 व्यक्तियों का टीकाकरण कराया गया एवं 54 प्रतिशत की उपलब्धि अर्जित की गई।
इसी प्रकार विकास खंड आठनेर में 3000 लक्ष्य के विरुद्ध 1216 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 41 प्रतिशत, ग्रामीण क्षेत्र बैतूल (सेहरा) में 5730 लक्ष्य के विरुद्ध 1139 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 20 प्रतिशत, शहरी क्षेत्र बैतूल में 1800 लक्ष्य के विरूद्ध 981 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 55 प्रतिशत, विकासखंड भैंसदेही में 4150 लक्ष्य के विरुद्ध 1437 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 35 प्रतिशत, विकासखंड भीमपुर में 4500 लक्ष्य के विरुद्ध 742 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 16 प्रतिशत, विकासखंड चिचोली में 2300 लक्ष्य के विरुद्ध 840 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 37 प्रतिशत, विकासखंड घोड़ाडोंगरी में 2350 लक्ष्य के विरुद्ध 2091 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 89 प्रतिशत, विकास खंड मुलताई में 4360 लक्ष्य के विरुद्ध 2013 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 46 प्रतिशत, विकासखंड प्रभात पट्टन में 1920 लक्ष्य के विरुद्ध 1106 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 58 प्रतिशत एवं विकासखंड शाहपुर में 4150 लक्ष्य के विरुद्ध 1210 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 29 प्रतिशत लक्ष्य अर्जित किया गया। जिले में कुल 38060 लक्ष्य के विरूद्ध 14808 व्यक्तियों को टीकाकृत कर 39 प्रतिशत की उपलब्धि अर्जित की गई।
16 सितम्बर की स्थिति में कोविड-19 टीकाकरण अभियान अंतर्गत टीकाकरण रिपोर्ट
+ There are no comments
Add yours