15 क्विंटल खाद्य सामग्री पहुची दीनदयाल रसोई

Estimated read time 1 min read

दीनदयाल रसोई में मदद के लिए उत्साह के साथ आगे आ रहे दानवीर 
दानदाताओं के सहयोग से लगभग 15 क्विंटल खाद्य सामग्री पहुची दीनदयाल रसोई
भोजन पैकिंग कार्य में भी विभिन्न समाज और सामाजिक संगठन कर रहे मदद
स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइन का भी विशेष तौर पर रखा जा रहा

बैतूल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 अप्रैल के बाद शुरू किए गए लॉक डाउन 2 के बाद शहर के दान वीरों और समाजसेवियों ने और उत्साह के साथ आगे आकर दीन दुखियों, गरीबों कि मदद का बीड़ा उठाया है। नगर पालिका और दानदाताओं के सहयोग से केसर बाग मैरिज गार्डन में संचालित दीनदयाल रसोई योजना में दानदाता प्रतिदिन हरी सब्जियां एवं खाद्य सामग्री का दान कर रहे हैं। वहीं श्रम दानी भी इस वैश्विक आपत्ति के दौर में श्रमदान करने से पीछे नहीं है। प्रतिदिन विभिन्न समाज और संगठनों के पदाधिकारी दीनदयाल रसोई में पहुंचकर भोजन पैकिंग का कार्य कर रहे हैं। दानदाता अपने सामर्थ्य के अनुसार दाल आटा चावल का दान कर रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण यहां स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइन का भी विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा है।-दान स्वरूप दीनदयाल रसोई में पहुंची 13 क्विंटल खाद्य सामग्री-शनिवार दानदाताओं के सहयोग से दान स्वरूप 13 क्विंटल खाद्य सामग्री दीनदयाल रसोई में पहुंची। दानदाता विशाल सिंह ठाकुर शाहपुर की ओर से 5 क्विंटल आटा, भारत भारती के सचिव मोहन नागर की ओर से 7 क्विंटल पत्ता गोभी, डॉ विजय बनकर की ओर से 50 किलोग्राम चावल, भगत सिंह वार्ड निवासी गुलाबचंद यादव 25 किलोग्राम आटा, जसूजा एजेंसी के संचालक राजेश जसूजा द्वारा 20 किलोग्राम सोया बड़ी दान दी गई। वहीं जय माता दी उत्सव समिति महावीर वार्ड टिकारी के माध्यम से वार्ड वासीपवन यादव ने गेहूं चावल, रविकांत सावरकर गेहूं, श्री मानकर गेहूं, श्री तरलकर 200 तेल पाउच, सुरेश भाऊ गेहूं आटा, श्री कनाथे आटा चावल तेल पाउच, श्री पारखे, शक्कर चावल दाल, श्री बालापूरे गेहूं,  विकास सावरकर आटा नमक तेल, कुमरेजी मिथिलेश सब्जी एवं एक हजार नगद एवं आशीष गुलतकर ने दो सौ नगद राशि दीनदयाल रसोई के लिए दान दी। इसके अलावा दिलीप झरबड़े ने 12 कट्टी पत्ता गोभी, गणेश आहूजा 2 हजार सिंथॉल साबुन, गणेश इवने 1 हजार, ललित अवस्थी 500, वसुंधरा शशिकांत दांडी 500, वैष्णवी शशिकांत दांडी ने 500 रुपए का सहयोग दीनदयाल रसोई के लिए किया।-भोजन पैकिंग कार्य में यह रहे सहयोगी-श्रमदान के क्रम में शनिवार सिख समाज, किरार समाज और परशुराम सेना ने आकर भोजन पैकिंग कार्य में सहयोग किया। सिख समाज के सरबजीत सिंह वालिया, सोनू निर्मोही, इंदी वालिया, मित्रा वालिया, जस्सी वालिया, गप्पा वालिया, पवनीत साहनी, काकू सिंह, लकी साहनी, सुरिंदर सलूजा, बंटी गौतम, पिंकी भाटिया, बॉबी वालिया, पिंकी पोपली, किरार समाज से घनश्याम सूर्यवंशी, दिनेश खाकरे, सुदामा सूर्यवंशी, प्रवीण नरवरे, अनिल पटैया, तोलूराम हारोडे, शिवराज झाड़े, रामदास मोहने, संजय घिडोडे, केएल झपाटे, नूतन अनघोरे, कृष्णा हारोड़े, संदीप बारपेटे, देवेंद्र बोरबन, रामदयाल बोरबन, फूलचंद महादुले, मुनिराज चौहान, परशुराम सेना से प्रेरणा शर्मा, नीता चौलिया, पूनम अवस्थी, दीक्षा अवस्थी, शीला दुबे, कंचन मिश्रा, ममता भट्ट, राज मिश्रा, संजय पौनीकर, प्रशांत मांडवीकर, विशेष व्यास आदि का सराहनीय योगदान रहा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours