12 लाख वोटर्स तय करेंगे 49 प्रत्याशियों का भविष्य

Estimated read time 0 min read
  • सबसे ज्यादा 2 लाख 69 हजार मतदाता भैंसदेही और सबसे कम 2 लाख 15 हजारा आमला में

बैतूल। 17 नवंबर को बैतूल जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए 49 प्रत्याशियों के भविष्य का जिले के 12 लाख 25 हजार 907 मतदाता अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए तय करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में एक हजार 581 मतदान केन्द्रों पर 12 लाख 23 हजार 506 मतदाता अपने अधिकारों का उपयोग करेंगे। इनके अलावा 2 हजार 424 सर्विस वोटर भी मतदान में भाग लेंगे। इनमें सबसे ज्यादा वोटर 2 लाख 69 हजार 926 भैंसदेही विधानसभा में हैं, वहीं सबसे कम 2 लाख 15 हजार 601 वोटर्स आमला क्षेत्र में हैं।

मुलताई विधानसभा क्रमांक 129

मुलताई के 296 पोलिंग स्टेशन पर 2 लाख 30 हजार 117 मतदाता मतदान करेंगे। इसके अलावा 636 सर्विस वोटर अतिरिक्त रूप में है। इनमें 1 लाख 17 हजार 862 पुरूष मतदाता और 1 लाख 12 हजार 249 महिला मतदाता है। 6 मतदाता थर्ड जेंडर वर्ग से वोट डालेंगे।

आमला विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 130

आमला के 276 पोलिंग स्टेशन पर 2 लाख 15 हजार 601 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें पुरूष 1 लाख 9 हजार 278 एवं महिला वर्ग से 1 लाख 6 हजार 321 और थर्ड जेंडर वर्ग से 2 मतदाता के अतिरिक्त 646 सर्विस वोटर मतदान करेंगे।

बैतूल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 131

बैतूल के 297 पोलिंग स्टेशन पर मतदान होंगा। इसमें 2 लाख 54 हजार 797 मतदाता वोट डालेंगे। जिनमें 1 लाख 29 हजार 142 पुरूष वर्ग से, 1 लाख 25 हजार 745 महिला वर्ग से एवं 10 मतदाता थर्ड जेंडर वर्ग के शामिल है। इसके अतिरिक्त 600 सर्विस वोटर अपने अधिकारों का उपयोग करेंगे।

घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्रमांक 132

घोड़ाडोंगरी के 365 पोलिंग बूथ पर 2 लाख 59 हजार 942 मतदाता अपने अधिकारों का उपयोग करेंगे। इनमें पुरूष वर्ग से 1 लाख 31 हजार 95 एवं 1 लाख 28 हजार 842 महिला वर्ग से, थर्ड जेंडर के 5 मतदाता के अतिरिक्त 375 सर्विस वोटर मतदान करेंगे।

भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 133

भैंसदेही में 347 पोलिंग स्टेशन पर 2 लाख 62 हजार 926 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें एक लाख 33 हजार 396 पुरूष, एक लाख 29 हजार 530 महिला वर्ग के अतिरिक्त 167 सर्विस वोटर अपने मतदान का प्रयोग करेंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours