सारनी। संस्था ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा देश के हित मे व समाजिक क्षेत्र में अपना पूर्ण सहयोग के साथ कार्य करती आ रही है। वर्तमान में देश व पूरा विश्व आज कोरोना महामारी से लड़ रहा है। इस बीच देश के प्रधान मंत्री जी द्वारा कई कदम उठाये जा रहें है जो भारतवासियों के जीवन पर काफी प्रभावशील साबित हो रहे है। कोरोना वाइरस से बचने के लिए कुछ बचाव के साधनों का उपयोग समाज के सभी नागरिको के लिए अति आवश्यक है जिन में से एक मुँह पर मास्क पहना बहुत जरूरी हैं। इसलिए संस्था द्वारा मास्क निःशुल्क बनाकर डीसीएम स्वास्थ्य विभाग बैतुल, बीएमओ स्वास्थ्य विभाग ब्लॉक घोडाडोंगरी, पुलिस प्रशासन स्थानीय स्तर, स्थानीय बैक, बी.जी.पी. कार्यकर्ताओं, पत्रकार टीम, आंगनवाडी कार्यकर्ता, संस्था कार्यकर्ता के माध्यम से गरीब जो मॉक्स खरीदने में असमर्थ है उन्हे वितरित किये जा रहे है संस्था द्वारा स्वाधार गृह की महिलाओं से मॉक्स सिलाये जा रहे है।

साथ ही अन्य 3 महिलायें भी सिलाई कार्य कर रही है जिन्हें इस विषम परिस्थिती में कार्य देकर रोजगार दिया जा रहा है। ग्राम भारती महिला मंडल की संस्थाध्यक्षा भारती अग्रवाल द्वारा कहा गया की संस्था द्वारा पूर्ण रूप समाज के प्रति समय – समय पर हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *