सारनी। संपूर्ण भारत देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस जैसी महामारी को देखते हुए 21 दिवसीय लॉकडाउन का घोषित किया है, जिसका आमजन को प्रशासन सख्ती से पालन करने की अपील कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 5 अप्रैल दिन रविवार को सभी भारतवासियों से कोरोना के संकट को अंधकार से चुनौती देने के लिए कहा था। जिसके बाद उनकी अपील पर 5 अप्रैल की रात्रि 9 बजे 130 करोड़ देशवासी 9 मिनट के लिए अपने घर की सभी लाइट बंद करके बालकनी या दरवाजे में खड़े होकर दीपक, मोमबत्ती, टॉर्च या अपने फोन की फ्लैश लाइट जलाएं। इसी क्रम में सारनी क्षेत्र में भी प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर रात्रि 9 बजे सभी नगरवासियों ने अपने घर की लाइट बुझाकर घर के सामने दीपक जलाकर रोशनी की साथ ही शंख, घंटी बजाकर ईश्वर से प्रार्थना की इस कोरेना वायरस के देश व्यापी संकट से मुक्ति दिलाये। वही दीया जलाने को लेकर नगर में लोगों ने अपनी अपनी राय रही किसी ने इसे वैज्ञानिक दृष्टि से सही माना तो किसी ने इसे आध्यात्मिक दृष्टि से सही माना। जिसमें कई लोगो का कहना था कि दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होने के साथ ही घर का वातावरण संतुलित रहता है इससे आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ता है। नकारात्मक शक्तियां खत्म होती है और इंसान रोगों से दूर रहता है। दीपक जलाने से घर के हानिकारक बैक्टीरिया खत्म होते हैं और दीप ज्योति आरोग्य बनाने में मदद करती है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *