बैतूल। पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर बैतूलवासी राहत महसूस कर रहे थे। लेकिन आज भैसदेही के रहने वाले एक मरीज की कोरोना वायरस रिपोर्ट पोसिटिव आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कलेक्टर राकेश सिंह, एसपी डीएस भदौरिया, पुलिस दल के साथ भैसदेही रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ ही दिन पूर्व भैसदेही के रहने वाले चार युवकों के विषय में स्थानीय प्रशासन को जानकारी मिली थी कि चारो में से तीन युवक नागपुर में आयोजित जमात से एवं 1 भोपाल से वापस आया है।

जानकारी मिलते ही एसडीएम आर एस बघेल ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी और सभी युवकों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था। चारो युवकों के सेम्पल लेने के बाद उन्हें वापस भैसदेही भेज दिया गया। लेकिन आज जब इन युवकों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई तो इनमें से एक 30 वर्षीय युवक जो जमात से लौटा था,कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है। बैतुल जिले में यह पहला मरीज है जिसकी कोरोना रिपोर्ट पोसिटिव पाई गई है। इस मामले के सामने आने के बाद भैसदेही इलाके में संक्रमण फैलने की संभावना भी उत्पन्न हो रही है। क्योंकि चारो युवकों के वापस लौटने के बाद ये अपने परिवार जनों के भी संपर्क में रहे और हो सकता है कि बाहरी व्यक्तियों के भी इनसे संपर्क हुए हो। फिलहाल प्रशासनिक अमले ने भैसदेही में डेरा डाल लिया है  और मरीज को बैतुल जिला अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस इसकी भी खोजबीन में जुट गई हैं कि कोरोना पोसिटिव युवक किन किन लोगों के संपर्क में रह है। उन सभी लोगो के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें  क्वारन्टीन किया जा रहा है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *