बैतूल। प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। पिछले दिनों जिले के कई बड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए हेमन्त खण्डेलवाल, विधायक योगेश पण्डागरे, सांसद डीडी उइके, राजा पवार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मुलाकत करने भोपाल गए थे। उसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी थी और कहा था जो लोग उनके संपर्क में आये थे वे कोरोन टाइन हो जाएं और कोरोना टेस्ट करा लें। उसके बाद हेमन्त खण्डेलवाल भोपाल में होम आइसोलेसिट हो गए थे तो वही विधायक योगेश पण्डागरे और सांसद डीडी उइके बैतूल में होम आइसोलेसिट होकर कोरोना टेस्ट कराया था। जिसमे इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी हेमन्त खण्डेलवाल की रिपोर्ट निगेटिव आज आई है। वे 14 दिन होम आइसोलेसिट के पूरे करेंगे उसके बाद ही बैतूल लौटेंगे।
हेमन्त खंडेलवाल की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours