जनजातीय नायकों के दर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, अभिभूत हुए परिजन

Estimated read time 1 min read
  • सरदार विष्णुसिंह की समाधी पर मत्था टेका
  • भाजपा के जनजातीय नेता भी रहे मौजूद

घोड़ाडोंगरी। जनजातीय गौरव दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला पार्टी के जनजातीय नेताओं को साथ ले गत दिवस जनजातीय नायकों के दर पर उनके परिजनों का सम्मान करने पहुंचे। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके, पूर्व विधायक मंगलसिंह धुर्वे, भाजपा जिला महामंत्री कमलेष सिंह, भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेष मंत्री दीपक उइके, अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीताराम चढ़ोकार, महेंद्रसिंह चौहान, विशाल बत्रा, राजेंद्र मालवीय, मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, मारोतीराव सोनारे, नरेंद्र उइके, जतिन आहूजा, बिजीलाल धुर्वे, सरपंच मंगलेश सहित अन्य गणमान्य भी साथ रहे। इस क्रम में सभी ने सबसे पहले घोड़ाडोंगरी के निकट महेंद्रवाड़ी गांव में शहीद सरदार विष्णुसिंह उइके की समाधी पर पहुंचकर मत्था टेका। समाधी पर मत्था टेकने उपरांत गांव में ही आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित सरदार स्व. विष्णुसिंह उइके की बहू श्रीमती विद्याबाई का शाल श्रीफल से भेंट कर सम्मान किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चुन्नीलाल मर्सकोले, सुमनबाई, तालमसिंह उइके, गज्जूसिंह मर्सकोले, मकड़न मर्सकोले के परिजनों का भी सम्मान किया गया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि भारत की आजादी में हजारों जनजातीय वीरों ने अपने प्राणों की आहूती दी है। लेकिन इतिहासकारों ने इतिहास लिखते समय इनके योगदान का इतिहास में कहीं उल्लेख नहीं किया। अब भाजपा की सरकार ने जनजातीय नायकों के योगदान को रेखांकित करने का संकल्प लिया है। महेंद्रवाड़ी के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला के साथ सभी नेता छतरपुर ग्राम पहुंचे। यहां जंगल सत्याग्रह में भाग लेने वाले स्वतंत्रता संग्रमा सेनानी स्व. गंजनसिंह के पुत्र नंदरसिंह का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। गौरतलब है कि भाजपा जिलाध्यक्ष सहित भाजपा के सभी जनजातीय नेताओं से सम्मान पाकर उक्त वीरों के परिजन अभिभूत हो गए। छतरपुर के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष और सभी नेता ग्राम डुलारा पहुंचे जहां जनसंघ के विधायक रहे माढूसिंह मर्सकोले के परिजनों का भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा शाल-श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया गया।

सरदार विष्णुसिंह की समाधी पर लाइट लगाने हेतु निर्देश दिए

भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने सरदार विष्णुसिंह की समाधी पर मत्था टेकने के बाद ग्राम पंचायत के सचिव को बुलाकर और जनपद सीईओ को मोबाइल कॉल कर समाधी स्थल पर रोषनी के लिए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने और उनके जीवनचरित्र की जानकारी देने के लिए एक बोर्ड लगाने के निर्देष भी दिए। श्री शुक्ला ने कहा कि सरदार विष्णुसिंह पूरे बैतूल जिले की धरोहर है। उनके बारे में बच्चे बच्चे को जानकारी होना चाहिए।

रात्री भोजन भी जनजातीय परिवार में किया

जनजातीय नायकों के घर पहुंचने का सिलसिला दोपहर 12 बजे से देर रात 11 बजे तक लगातार चलता रहा। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सहित सभी नेतागण भाजपा घोड़ाडोंगरी मंडल के महामंत्री-सरपंच और जनजातीय नेता बिजीलाल धुर्वे के घर रतनपुर पहुंचे। यहां सभी के लिए बिजीलाल धुर्वे द्वारा रात्री भोजन की व्यवस्था की गई थी। श्री शुक्ला सहित सभी नेताओं ने यहां आत्मीयता पूर्वक रात्री भोजन किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours