मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की सदस्यता अभियान की हुई शुरूआत

Estimated read time 1 min read

सारनी। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बैतूल जिला इकाई की आवश्यक बैठक आज को राज एक्सप्रेस कार्यालय शापिंग सेंटर सारनी में आयोजित की गई। जिला इकाई अध्यक्ष  रंजीत सिहं की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के नर्मदापुरम संभागीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान एवं संभागीय महासचिव विशाल बतरा विशेष रूप से उपस्थित रहे और सदस्यों का मार्गदर्शन किया। बैठक में जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह द्वारा संघ की सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया श्रमजीव पत्रकार संघ द्वारा प्रतिवर्ष सदस्यता अभियान कर पत्रकार साथियों को संघ से जोड़ा जाता है। श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को समय-समय पर उठाकर पत्रकारों की आवाजों को बुलंद करता रहा है‌। श्रमजीवी पत्रकार संघ के आंदोलन का परिणाम है कि आज पत्रकारों को बहुत सारी सुविधाएं मुहिया हो रही है। इस अवसर पर संघ के सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा वर्ष 2024 के लिए सदस्यता आवेदन फार्म भरे गए मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की सदस्यता अभियान की शुरुआत जिला महासचिव विवेक भदौरिया, बबलू चटढा, शैलेन्द्र आर्य, प्रमोद गुप्ता, विलाश चौधरी, काली  चौरासे, कुष्णा गुप्ता, अजय रघुवशी, भीम बहादूर थापा, अरुन शर्मा, अय्युब मसुरी, संदीप झपाटे, दिनेश यादव, ब्रज किशोर, हेमंत रघुवंशी, दिपक शिवहरे , राकेश सोनी, प्रवीन सोनी, सारनी ब्लाक अध्यक्ष छविनाथ भारव्दाज, आमला ब्लॉक अध्यक्ष नितिन देशमुख, भैसदेही ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कनाठे, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष आशीष राठौर, आठनेर ब्लॉक अध्यक्ष गौरीशंकर आर्य, मुलताई जिला उपाध्यक्ष मनीष चिन्टू खन्ना के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours