स्वर्णाक्षरो में लिखा जाएगा मोदी सरकार का एक वर्ष – सांसद

Estimated read time 1 min read

उपलब्धियो को गांव गांव ,गली गली तक पहुंचाएगें – बबला
बैतूल।
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान को लेकर भाजपा सांसद डीडी उइके, प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने गुरूवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक ली। बैठक में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष ,पार्षद, पूर्व पार्षद और प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए सांसद डीडी उइके ने कहा कि भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला वर्ष इतिहास के पन्नो में स्वर्णाक्षरो में लिखा जाएगा। इस एक वर्ष मंे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने असंभव समझे जाने वाले कार्यो को भी संभव कर दिखाया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ,ग्रहमंत्री की दृढ इच्छा शक्ति के कारण काष्मीर से धारा 370 ,35ए को हटाना, लददाख को केन्द्र शासित राज्य बनाना, नागरिक संषोधन कानून लागू करना, तीन तलाक कानून को समाप्त करना ऐसे ही असंभव दिखने वाले काम को पूरा कर दिखाया। उन्होने कार्यकर्ताओ से कहा कि कोरोना महामारी के कारण अभी लाॅकडाउन है। इसीलिए सरकार के दिषा निर्देषो का पालन करते हुए एक वर्ष की उपलब्धियां  पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रम के माध्यम से करना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूर दृष्टि और उठाए गए कदमो से आज पूरा भारत कोरोना जैसी महामारी से अन्य देषो की तूलना में बेहतर स्थिती में है। उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार ने आत्मनिर्भर अभियान शुरू किया है। जिससे देष के लोगो को न सिर्फ अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि रोजगार के अवसर  भी पैदा होगें। विधायक डा.योगेष पंडाग्रे ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार का यह एक वर्ष ऐतिहासिक निर्णय लिए जाने के लिए याद किया जाएगा। इस एक वर्ष में भारत दुनिया में ताकतवर देष के रूप में उभरा है। जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला ने पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संकट के कारण हम एक वर्ष की उपलब्धियां डिजीटल तकनीक और वर्चुअल माध्यम से गांव गांव, गली गली तक पहुंचाएगें। उन्होने बताया कि पार्टी ने इसे एक अभियान के रूप में लिया है। श्री शुक्ला ने कार्यकर्ताऔ से कहा कि इस अभियान को सरकार की गाईडलाईन का पूरी तरह पालन करते हुए चलाना है। बैठक के समापन पर कान्फ्रेस प्रभारी अबिजर हुसैन ने सभी का आभार माना।

More From Author

+ There are no comments

Add yours