सारनी। कोविड 19 को देखते हुए समस्त व्यापारी गाइड लाइन एवं गुमास्ता एक्ट का पालन कर सोमवार को प्रतिष्ठान बंद रखे। जिससे व्यापारी एवं ग्राहकों की सुरक्षा बनी रहे। उपरोक्त उदगार सतपुड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष विनय मालवीय ने व्यक्त किए हैं। उन्होने कहा कि हमारे प्रतिष्ठान में आने वाला प्रत्येक ग्राहक हमारे लिए देव तुल्य हैं। आप सभी जानते हैं वैश्विक महामारी कोरोना के कारण हम सभी प्रभावित हुए हैं। यहां तक हमारे धंधों पर भी विपरीत असर पड़ा है। महामारी लगातार फैल रही है, लेकिन केंद्र सरकार ने आर्थिक गतिविधियाें को सुचारू करने के लिए बाजारों को खोल दिया है। चूंकि हम व्यापारी/व्यवसायी हैं इसलिए ग्राहकों और आम नागरिकों की सेवा करना हमारा धर्म भी है।
प्रिय साथियों आप जानते हैं कोरोना महामारी छूने से फैलती है। इसलिए ग्राहकों की सेवा, व्यवसाय करने के साथ-साथ हमें स्वयं की और ग्राहकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी का निर्वहन भी खुद करना होगा। इसलिए WHO व भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरा पालन करना देश का एक जिम्मेदार नागरिक होने के लिए हमारे लिए बहुत जरूरी है। -दुकान के बाहर हाथ धोने के लिए हैंड वाश, सेनेटाइजर रखें
-दुकान में एक समय में पांच से ज्यादा ग्राहकों को प्रवेश ना दें
-प्रत्येक ग्राहक के बीच 6 फीट की दूरी रखें, इसके लिए पेंट से गोले तैयार कर दें-प्रशासन द्वारा तय समय पर ही दुकानें खोलें व बंद करें। घर पहुंच सेवा वाले दुकानदार अपने कर्मचारियों को जरूरी सुरक्षा सामग्री जैसे हैंड ग्लोब्स, सेनेटाइजर, हैड कैप उपलब्ध कराएं।दुकान/प्रतिष्ठान का कोई भी कर्मचारी बीमार हो तो उसे काम पर ना आने दें, डाॅक्टरी जांच कराएं।अपनी दुकान अथवा प्रतिष्ठान के बाहर जरूरी निर्देशों का बोर्ड लगाएं
-प्रत्येक सोमवार को गुमास्ता एक्ट के तहत दुकानें बंद रखें
-अभिवादन के लिए नमस्कार का प्रयोग करें, लोगों को जागरूक करें।
इन छोटी-छोटी बातों का पालन कर हम सभी नावल कोरोना वायरस या कोविड-19 से बच सकते हैं।
प्रिय साथियों मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी मिलकर इस वैश्विक आपदा से जल्द बाहर आएंगे और फिर से हमारे धंधे, व्यवसाय प्रगतिपथ पर आगे बढ़ेंगे।
+ There are no comments
Add yours