मध्य प्रदेश सहित देश के जिलों में विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कहा किसानों को विशेष पैकेज दे सरकार

Estimated read time 1 min read

250 किसान संगठनों की अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने किया था आव्हान

सारनी। पिछले 2 महीने से देशभर में चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन के कारण देशभर के किसान परेशान हैं, जिनको खेती किसानी में भारी परेशानी आ रही है उनकी उपज या तो बिक नहीं रही है मंडियां बंद होने के कारण या फिर ओने पौने दामों पर व्यापारियों द्वारा उन्हें लूटा जा रहा है सरकार द्वारा किसानों को कोई राहत नहीं दी गई है। ऐसे तमाम सवालों को लेकर ढाई सौ से ज्यादा किसान संगठनों की किसान संघर्ष समन्वय समिति के आवाहन पर देश के 600 से ज्यादा जिलों में 10,000 से ज्यादा स्थानों पर किसान बचाओ – देश बचाओ दिवस, गाँव, टोला, तहसीलों, जिलों और किसान संगठनों के कार्यालयों में उत्साह पूर्वक मनाया गया। किसान संघर्ष समन्वय समिति के आव्हान को देशभर में भारी समर्थन मिला और जगह-जगह प्रदर्शन हुए किसानों ने इसमें व्यक्तिगत स्तर पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी भागीदारी की। देश के लगभग सभी राज्यों में समन्वय समिति से जुड़े किसान संगठनों के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम स्थानीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया जिसके साथ ही घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत किसान संघर्ष समिति के द्वारा सारनी में मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की संयोजन समिति के सदस्य तथा मध्य प्रदेश किसान संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने इस विरोध दिवस पर कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार द्वारा 200000 रुपये तक के कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं होने से अधिकांश किसान सोसायटी ओं में डिफाल्टर हो गए हैं और उन्हें खाद बीज नहीं मिल रहा है।तुरंत सभी किसानो को बिना ब्याज के खाद बीज उपलब्ध कराने की जरूरत है। किसान संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव एड. राकेश महाले की मांग है कि बिजली बिल माफ किए जाएं सभी किसानों को सोसाइटी से बगैर किसी किंतु-परंतु के खाद बीज उपलब्ध कराए जाएं तथा अंतरराष्ट्रीय दामो में कमी लाभ देते हुए किसानों को भी ₹22 प्रति लीटर कम दाम में डीजल उपलब्ध कराया जाए। किसान संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव महाले ने मध्य प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली बिल की माफी की मांग को लेकर पूर्व में भी किसान संघर्ष समिति ने मध्य प्रदेश में आंदोलन कर बिजली बिल माफी करायी थी। यदि सरकार ने बिल माफी की मांग मंजूर नहीं की तो फिर तेज आंदोलन किया जाएगा। डॉ सुनीलम ने टिड्डी प्रभावित 28 जिलों के किसानों को विशेष पैकेज देने की मांग की अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर मध्य प्रदेश में भी किसान संघर्ष समिति ने व्यापक रूप से विरोध दिवस मनाया और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में तथा तहसील और गांव में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन सौंपा के लिए मुन्ना कापसे, संदीप तायडे, जगदीश धुर्वे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours