योजना का झुठा श्रेय ले रहे कांग्रेसी
बैतूल। भाजपा बैतूलबाजार मंडल अध्यक्ष सुनील पंवार ने राजकीय शोक के दौरान गत 23 जुलाई को ग्राम लोहारिया में नल जल योजना के भूमिपूजन को दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए आपत्तिजनक बताया है। गौरतलब है कि प्रदेष के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन के बाद राज्य में पांच दिन ( 21 से 25 जुलाई ) का शासन ने राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान शासकीय स्तर पर सार्वजनिक कार्यक्रम ,लोकार्पण,भूमिपूजन आदि पर प्रतिबंध है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पंवार ने ग्राम लोहारिया में नल जल योजना के भूमिपूजन पर और भी सवाल उठाए है। उन्होने कहा कि उक्त योजना केन्द्र एवं राज्य सरकार की सांझी योजना है। जिसमें पचास -पचास प्रतिषत राषी केन्द्र व राज्य को देनी है। इस योजना की घोषणा लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई। जल जीवन मिषन नाम की इस योजना के तहत वर्ष 2024 तक हो हर घर में पीने के पानी हेतू नल कनेक्षन दिया जाना है। सुनील पंवार का कहना है कि योजना का श्रेय लेने के लिए विभाग की बिना सहमति के कांग्रेस के जनप्रतिनिधि ने राजकीय शोक के समय आनन फानन में योजना का भूमिपूजन कर दिया जो बेहद दुर्भाग्य पूर्ण और आपत्ति जनक है। मंडल अध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि केन्द्र और राज्य की संयुक्त योजना होने के कारण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके से आग्रह किया था। उन्होने राजकीय शोक के पश्चात भूमिपूजन की तारीख तय करने को कहा था। परंतू सरपंच द्वारा विभाग की बिना सहमति और राजकीय शोक में ही विधायक से भूमिपुजन करा लिया जो घोर आपत्तिजनक है। सुनील पंवार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की 15 महिनो की सरकार के दौरान विकास कार्य ठप्प पड गए थे। परंतू अब प्रदेष में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास कार्यो की गति फिर से तेज हुई है। उन्होने बताया कि 17.76 लाख रू. से स्वीकृत लोहारिया की नल जल योजना को भी हाल ही में 16 जुलाई 2020 को राज्य शासन द्वारा स्वीकृति दी गई है। परंतू झूठी वाह वाही और योजना का श्रेय लेने के लिए कांग्रेस के जनप्रतिनिधि इस तरह भूमिपूजन कर रहे है जो कही से भी नैतिक नही है। श्री पंवार ने सांसद दुर्गादास उइके एंव पार्टी नेताओ से मांग की है कि पूरे मामले को जिला प्रषासन के संज्ञान में लाकर दोषियो के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही कराई जाए ताकि भविष्य में ऐेसे कामो की पुर्नरावृत्ति न हो।
राजकीय शोक में भूमिपूजन करना आपत्तिजनक – सुनील पंवार
+ There are no comments
Add yours