बैतूल। भाजपा पदाधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियो ने स्वतंत्रता दिवस की जिलेवासियो को शुभकामनाएं दी है। क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ,जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने सभी जिलेवासियो को आजादी की सालगिरह की बधाई दी है।
विजय भवन में होगा ध्वजा रोहण – भारतीय जनता पार्टी कार्यालय विजय भवन में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 7.30 बजे ध्वजा रोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम मे कोरोना गाईड लाईन का पालन किया जाएगा। उक्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला द्वारा दी गई है।
+ There are no comments
Add yours