सारनी। विधुत मंडल कर्मचारी यूनियन सारनी के रीजनल जनरल सेक्रेटरी अंबादास सूने ने बताया कि कर्मचारियों को भविष्य निधी की लेखा पर्ची वर्ष 2019-20 नहीं मिलने के कारण पार्ट फाइनल अथवा ऋण लेने मे असुविधा हो रही थी । वित्तीय वर्ष के 3 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने मंडल/ कंपनी मे कार्यरत अधिकारी- कर्मचारीयो की भविष्य निधी की लेखा पर्ची जारी नहीं करने से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारीयो को भी भुगतान करने मे असुविधा हो रही थी । इस संबंध विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय महामंत्री सुशील शर्मा ने उप निदेशक भविष्य निधी मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को भी पत्र लिखकर लेखा पर्ची वर्ष 2019-20 जारी कर नेट पर अपलोड किये जाने की मांग की थी । उप निदेशक भविष्य निधी मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड जबलपुर द्वारा भविष्य निधी वर्ष 2019-20 की लेखा पर्ची नेट पर अपलोड किये जाने से कर्मचारीयो में खुशी का माहौल है। विधुत मंडल कर्मचारी यूनियन के प्रातीय महामंत्री सुशील शर्मा ने उप निदेशक भविष्य निधी मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को पत्र लिखकर धन्यवाद प्रेषित किया है।
भविष्य निधी की लेखा पर्ची हुई जारी
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours