बैतूल। बैतूल में मवेशियों की बढ़ती दादा हादसे का कारण बनते जा रही है। सोमवार सुबह सोनाघाटी के पास सड़क पर जमा मवेशियों के कारण एक डंपर अनियंत्रित होकर भोपाल जा रही बस से टकरा गया। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि तीन मवेशियों की मौत की खबर हैं। हादसे में बस और डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि सुबह लगभग 6 बजे हुए इस हादसे की खबर कोतवाली पुलिस को देने के बाद काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा। लोगों ने दुर्घटना के बाद फसे बस और डंपर के चालक को मदद से बाहर निकाला।
पुलिस की लापरवाही का आलम यह था कि 2 घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक बस और डंपर में फंसे दोनो चालकों को अन्य माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यात्री बस आठनेर से भोपाल जा रही थी और डंपर शाहपुर से बैतूल की ओर आ रहा था। जिस समय हादसा हुआ अधिकांश यात्री हादसा हुआ अधिकांश यात्री नींद की झपकियां ले रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोनाघाटी के पास हुए इस हादसे में मवेशियों के सड़क पर बैठने के कारण तेज गति से आ रहा है डंपर का चालक नियंत्रण खो बैठा और भोपाल जारी बस से टकरा गया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। कुछ लोगों को गंभीर चोट लगने की जानकारी सामने आई हैं।
वही डंपर और बस के चालक को अधिक चोट लगने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। कोतवाली टीआई आशीष सिंह पवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डंपर चालक की लापरवाही सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
+ There are no comments
Add yours