बैतूल। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह कुशवाह ने वाहन स्वामियों एवं वाहन चालक/परिचालकों को निर्देशित किया है कि बाढ़ एवं अतिवृष्टि के समय जलमग्न सडक़ों एवं पुल-पुलियाओं से जोखिम लेकर वाहन पार करने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में गंभीर दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा है कि वाहनों में किसी तरह की ओवर लोडिंग न की जाए। साथ ही निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं। इसके साथ ही वाहन निर्धारित गति में ही संचालित किया जाए। निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर वाहन चालक/परिचालक का लाइसेंस निरस्त किया जा सकेगा।
जलमग्न पुल-पुलियाओं से न निकाले जाएं वाहन
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours