सेवा दल के नगर अध्यक्ष बने पार्षद बबलू वामनकर

Estimated read time 0 min read

सारनी। नगर पालिका सारणी के कांग्रेस के पार्षद सुखदेव  बावनकर सेवा दल के पाथाखेड़ा नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति मिली है उनकी नियुक्ति सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई प्रदेश अध्यक्ष रजनीश हरवंश सिंह के निर्देश पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, प्रदेश सेवादल सचिव भोला कांति, की अनुशंसा पर की गई है। बताया जाता है की सेवादल के जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने कांग्रेसी पार्षद बावनकर की सक्रियता एवं कांग्रेस के प्रति समर्पित भाव को देखते हुए इस पद पर नियुक्ति की है। उनके नियुक्ति पर महेंद्र भारती, आशा महेंद्र भारती, भोला कांति, मोहम्मद इलियास, तिरुपति ऐरलू,मोहम्मद ताहिर, राहुल पाटिल, विक्की सिंह, राजेश चौरे, संदीप पासवान, शांति पाल, शमशेर आलम ने बधाई दी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours