पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जंयती पर बुथ स्तर पर मनाने को लेकर कायकर्ताओ को सामग्री वितरण किया

Estimated read time 1 min read

सारनी। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिवस के अवसर पर  25 सितंबर 2020 दिन शुक्रवार को मनाने हेतु कार्यालय में प्रत्येक बूथ के लिए सामग्री वितरण की गई। सामग्री में प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण हेतु वृक्ष बूथ अध्यक्षों को दिए गए साथ ही पंडित दीनदयाल जी के छायाचित्र और भारतीय जनता पार्टी का ध्वज तथा इस भीषण कोरोना महामारी से बचाव हेतु प्रत्येक बूथ में 30  30 मास्क वितरित किए गए। सारणी क्षेत्र में सेक्टर प्रभारी भीम बहादुर थापा,पाथाखेड़ा सेक्टर प्रभारी जीपी सिहं,शोभापूर सेक्टर प्रभारी प्रकाश शिवहरे के माध्यम से सामग्री वितरित करने हेतु भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री रंजीत सिह, मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा भाजपा कार्यालय आमंत्रीत कर बूथों की सामग्री सौंपी गई।मंडल अध्यक्ष जिला मंत्री के द्वारा सभी बूथ अध्यक्ष एवं बूथों  के प्रभारी से आग्रह किया गया कि आप सभी अपने-अपने बूथों में भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस का कार्यक्रम आवश्यक रूप से करें, इस अवसर पर मुख्य रूप से बंडू मकोड़े, रेवा शंकर मगरदे, विनय मदने, मुकेश यादव, सुनील मोखड़े, प्रकाश शिवहरे, योगेश बर्डे, राहुल कापसे, विनय राय, प्रवीण सोनी, नागेंद्र निगम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours