सेवा और समर्पण पखवाड़े के तहत देव स्थलों पर हनुमान चालीसा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Estimated read time 0 min read
  • सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपाइयों ने देव स्थलों पर हनुमान चालीसा का पाठ कर मोदी जी के दीर्घायु की कामना की

सारनी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्म दिवस17 सितंबर भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी द्वारा देव स्थलों पर हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं 71पौधों का पौधारोपण किया।
प्रेस नोट जारी कर भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के महामंत्री किशोर बरदे प्रकाश शिवहरे ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी द्वारा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में देव हनुमन चालीसा का पाठ किया गया जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ट नेता पी जे शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा,नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, नपा नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, जी पी सिंह,समर्पण पखवाड़े के मंडल सहप्रभारी समीर मसीद मंडल महामंत्री किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे देव स्थलों कार्यक्रम के प्रभारी रेवाशंकर मगरदे, राजकुमार नागले,राकेश सोनी नमो वाटिका एवं वृक्षारोपण के प्रभारी रविंद्र देशमुख की विशिष्ट उपस्थिति में सर्वप्रथम वार्ड क्रमाक 22 में स्थीत टीचिंग ग्राउंड में पौधारोपण किया गया। उसके बाद पाथाखेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ जीवन की कामना हेतु हनुमान चालीसा एवं राम स्तुति का पाठ भाजपा के नेताओं द्वारा किया गया। तदुपरांत शोभापुर कॉलोनी के शिव शक्ति आश्रम में भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया । सारणी के प्राचीन राम मंदिर में संगीत में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरविंद सोनी,मंडल के उपाध्यक्ष शिबू सिंह, कृष्णा साहू,सुनील अग्रवाल,रविंद्र देशमुख, मंडल मंत्री विनय मदने,सुनंदा पाटिल, रमेश खवसे, सेख सिंकदर ,कोषाध्यक्ष जगदीश पवार,राकेश बारंगे, राजकुमार नागले, योगेश बर्डे,प्रकाश डेहरिया,मुकेश यादव, राकेश सोनी,राहुल कापसे,महेंद्र पवार,प्रवीण सोनी, स्याम बिहारे,बाबू सिंह,सुनील सातनकर, रमेश सिंह,तस्लीम मंसूरी, मुलेश, विन्नी रॉय एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours