भाजपा कार्यालय सारणी में विराजित गणेश भगवान की महा आरती में सम्मिलित हुए आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे

Estimated read time 1 min read

सारणी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी कार्यालय में लगातार 13 वर्ष में विराजित गणपति महाराज के महा आरती में आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे  सहपरिवार सम्मिलित हुए। पिछले 13 वर्षों से गणपति महाराज की स्थापना भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा कार्यालय में की जाती है उसी तारतम्य में महा आरती में विधायक जी अपने सपरिवार के साथ उपस्थित हुए एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर उन्होंने पूजन किया तथा बाबा की महा आरती में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार 13 वर्षों से पूजा की जा रही है हमारे प्राचीन सभ्यता में आजादी के पूर्व आजादी की योजना बनाने हेतु स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जगह-जगह गणेश पूजा करके लोगों को इकट्ठा कर एक साथ में मिलकर रहने का संदेश दिया था उसी परंपरा का निर्वाह करते हुए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मंडल सारणी में वरिष्ठ कार्यकर्ता संरक्षक रंजीत सिंह ,सुधा चंद्रा ,नागेंद्र निगम ,भीम बहादुर थापा के द्वारा गणेश पूजा का आयोजन किया जाता है ।और इसी में हमारे परिवार के सभी लोग मिलकर साल में एक बार लगातार 10 दिनों तक गणेश भगवान की सेवा करते हैं । इस अवसर पर आयोजन समिति के संरक्षक रणजीत सिंह, सुधा चंद्रा विधायक जी को परिवार के साथ गणेश पूजा में उपस्थित होने पर उनका स्वागत वंदन करते हुए गणेश भगवान से उनके परिवार की मंगल कामना की प्रार्थना की ,एवं भविष्य की मंगल कामनाओं की शुभकामनाएं प्रेषित की ।भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में महा आरती में संगीतमय  सुंदर-सुंदर आरतियां प्रस्तुत की गई ।संगीत के कलाकार प्रकाश कसरादे, मेहुल कुमार , राहुल कापसे के द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला के महामंत्री कमलेश सिंह , जीपी सिंह,नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल ,मंडल के महामंत्री किशोर बर्दे ,प्रकाश शिवहरे ,योगेश बर्डे ,विनय मदन ,रेवा शंकर मगरदे, सुनील अग्रवाल ,विलास चौधरी ,राहुल कापसे ,विनय राय, प्रवीण सोनी ,राकेश सोनी ,संतोष सोनी ,शरद, शिबू सिंह ,रवि देशमुख ,मुकेश यादव, सुनील सिंह सुनील पाटिल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours