आमला। बैतूल जिले के ज्ञात बुजुर्गतम सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी लोकोपायलट नंदन लहानियां उम्र 98 वर्ष के हाथों रेल सुरक्षा बल पोस्ट-आमला को प्राप्त नई मोटर साइकिल का पूजन करवाया गया। इसके पूर्व रेल प्रशासन की ओर से कल्याण निरिक्षक एआर धोटे एवं स्टेशन प्रबंधक वीके पालीवाल ने श्री नंदन लहान्या के घर पर पहुंचकर उन्हें सम्मान स्वरूप कोविड-19 सेफ्टी किट प्रदान किया। और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना की। श्री नंदन लहान्या स्वयं को 102 वर्ष का एवं अपनी जन्मतिथि 15 दिसंबर 1918 बताते हैं। परंतु उपलब्ध रेलवे रिकॉर्ड में इनकी जन्म तिथि 9 मार्च 1922,भर्ती तारीख 9 मार्च 1943 एवं सेवानिवृत्ति की तारीख 31 मार्च 1980 दर्ज है। इस अवसर पर सुरक्षा बल निरीक्षक राजेश बनकर,स्टेशन प्रबंधक वीके पालीवाल,परिवहन निरीक्षक डीके साहू उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त 98 वर्षीय रेलवे कर्मचारी ने रेलवे सुरक्षा बल की नई मोटर साइकिल का किया पूजन
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours