सारनी। घोड़ाडोंगरी विकासखंड के अंतर्गत सुखा ढाना पंचायत के अंतर्गत 48 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर प्रस्तावित औद्योगिक केंद्र की अधोसंरचना विकास के लिए मध्य प्रदेश लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग विभाग द्वारा भूमि आधिपत्य किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जानी है जिसमें उक्त स्थल पर आज सीमांकन करने हेतु राजस्व अधिकारी कर्मचारियों का दल पहुंचा था। प्रेस नोट जारी कर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे सुखा ढाना के सरपंच जसवंत परते ने बताया की घोड़ाडोंगरी विकासखंड में लंबे समय से नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मांग की जा रही थी क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, सांसद दुर्गादास उइके,पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला द्वारा औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हेतु लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे उन्ही प्रयासों के परिणाम स्वरूप आदिवासी अंचल मैं औद्योगिक क्षेत्र स्वीकृत विकसित हो पाया और अब जल्द उक्त क्षेत्र में अधोसंरचना के कार्य प्रारंभ होने लगेंगे जिससे आदिवासी अंचल में स्थानीय जनजाति समाज के युवकों को भी उसका लाभ मिलेगा और क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए साधन उपलब्ध होंगे।घोड़ाडोंगरी विकासखंड के विकास के लिए बडी उपलब्धि है ।
सुखा ढाना में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के अधोसंरचना विकास के पूर्व सीमांकन करने पहुंचे भू-राजस्व, औद्योगिक विभाग एवं वन विभाग के अधिकारी
+ There are no comments
Add yours