घोड़ाडोंगरी। पूरे विश्व में कोरोना संक्रमण की लड़ाई में जनता को संक्रमण से बचाने के साथ ही जनता को होने वाली समस्याओं के लिए आर्थिक स्तर पर मदद करते हुए जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी भी सहयोग करने के लिए आगे आ रहे है ।ऐसा ही कुछ घोड़ाडोंगरी क्षेत्र की जनपद सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री श्रीमती रंजीता समीर पाठक ने अपने तीन महीने के मानदेय को सीएम राहत कोष में जमा कर किया है। श्रीमती पाठक ने बताया कि देश इस समय विपरीत परिस्थियो से गुजर रहा है सभी को एकजुट होकर इस संकट से लड़ते हुए सरकार का सहयोग करना चाहिए। देश एवं प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियों के द्वारा सरकार को सहयोग करने की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है एवं अपने साथी सदस्यों से भी अपील की है कि वह सभी आगे आकर सहयोग करे।
सीएम राहत कोष में जनपद सदस्य रंजीता समीर पाठक ने दिया तीन महीने का मानदेय
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours