सारनी। पाथाखेड़ा के वार्ड 20 में रहने वाले रजत कुमार को महाराष्ट्र से आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कर कोरंटाइन किया था। कोरंटाइन के दौरान उसे घर से बाहर नहीं निकलने को कहा। मगर, युवक माना नहीं। वह घर के बाहर घूम रहा था। इससे मोहल्ले के लोगों को आपत्ति हुई। उसके परिजनों को मोहल्ले के लोगों ने उसे घर में रखने को कहा। इसके बाद रविवार की रात पिता ने उसे डाटा। पिता की डाट से गुस्सा होकर युवक ने खुद को गले और हाथ में चाकू मार लिया। यही नहीं खुद की नस काटने का प्रयास भी किया। इसके बाद वह मोहल्ले के लोगों द्वारा तैयार झिरियानुमा कुएं में कूद गया। इसके बाद डायल-100 को बुलाया गया। पुलिसकर्मियों ने मोहल्ले के लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला। घायल अवस्था होने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां भर्ती रहने के दौरान रविवार रात ही वह अस्पताल से भाग गया। सुबह घर आया, लेकिन शाम 4 बजे से फिर गायब है। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
महाराष्ट्र ये आया युवक कोरंटाइन, पिता ने डाटा तो खुद को चाकू मारकर कुएं में कूदा
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours