- दामजीपुरा और आमला में जनसभा को करेंगे संबोधित, बिजादेही का कार्यक्रम निरस्त
बैतूल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल शनिवार बैतूल जिले के भैंसदेही और आमला विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे कल दामजीपुरा और आमला पहुचेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।मुख्यमंत्री कल 11 नवंबर को सबसे पहली सभा भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के दामजीपुरा में लेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री कल सुबह 10.30बजे स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11.25 बजे दामजीपुरा पहुचेंगे। जहां वे जनसभा को संबोधित करने के बाद 12 बजे आमला के लिए रवाना होकर 12.15 बजे आमला पहुंचकर यहां चुनावी सभा लेंगे। मुख्यमंत्री यहां से 12.50 बजे रवाना होकर 1.05 बजे पांढुरना पहुंचकर चुनावी सभा में शिरकत करेंगे। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी ने इसकी पुष्टि की है।
बता दें की सीएम का आज बैतूल जिले में तीन सभाओं का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इनमें 1 बजे घोड़ाडोंगरी विधानसभा के बिजादेही में उनकी सभा होना था। भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने यहां सभा की तैयारी भी कर ली थी। लेकिन सीएम कार्यालय से जारी कार्यक्रम बिजादेही को शामिल नही किया गया है।
+ There are no comments
Add yours