सात दिवसीय स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित वस्तु प्रदर्शनी मेला का सफलतम आयोजन सराहनीय : शेखावत

Estimated read time 0 min read
  • ग्राम भारती महिला मंडल की अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने सफल आयोजन के लिये विधायक व अतिथियो का आभार जताया
  • प्रदर्शनी कार्यक्रम में 1लाख 15 की हुई बिक्री

सारनी। भारतीय जनजाति सहकारी विपणन विकास संघ मर्यादित ट्रायफेड द्वारा आयोजित स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित वस्तु विक्रय प्रदर्शनी मेला का आयोजन सामुदायिक भवन शोभापुर में ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा आयोजित प्रदर्शनी मेले के समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेएस शेखावत ने सात दिवसीय प्रदर्शनी मेले के सफलतम आयोजन बताया और स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्री को प्रदेश स्तर पर पहचान देने की कार्यक्रम में बाद रखी।जे एस शेखावत क्षेत्रीय प्रबंधक ट्रायफेड भोपाल, ग्रामीण आजीविका मिशन प्रबंधक सतीश पवार ,जिला मंत्री रंजीत सिंह, प्रदेश कार्यकारी सदस्य कमलेश सिंह ग्राम भारती महिला मंडल संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल, स्व सहायता समूह के अध्यक्ष उपस्थित थे । प्रदर्शनी मेले कार्यक्रम में आए मुख्यअतिथि जे एस शेखावत ने संबोधित करते हुए कहां की ग्राम भारती का यह प्रयास पूर्ण रूप से सफल रहा है। बैतूल जिला मैं पहली बार प्रदेश स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जो ग्राम भारती महिला मंडल के प्रयास से लगातार 7 दिन तक निरंतर चलता रहा और आज समापन हो रहा है जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से बनाएं सामग्री खाद्य वस्तु अनेक प्रकार से निर्मित चीजों की प्रदर्शनी लगी हुई थी जिसे देखने लोग आया करते थे। वही कार्यक्रम के अतिथि सतीश पवार ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि छोटे से क्षेत्र में इस तरह की प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी वाकई क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व की बात है। इस तरह से निरंतर प्रयास होते रहना चाहिए जिससे आत्मनिर्भर की ओर बढ़ा जा सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह ने ग्राम भारती महिला मंडल निरंतर सेवा के कार्य करते रहते हैं पीड़ित शोषित लोगों के लिए ग्राम भारती महिला मंडल हमेशा तैयार रहते हैं ।उनकी इस प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी कार्यक्रम का सात दिवसीय निरंतर सफल बनाना उनकी कार्यकुशलता दर्शाता है। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने संबोधित करते हुए बताएं कि ग्राम भारती महिला मंडल निरंतर वर्षों से सामाजिक सेवाभावी कार्य करते आ रहा है और महिलाओं के लिए विशेष तौर पर ग्राम भारती महिला मंडल हमेशा तत्पर रहता है उनके द्वारा किए जा रहे हैं । कार्यों के बारे में कार्यक्रम में बताया गया ।वही ग्राम भारती महिला मंडल से जुड़े पार्वती बागड़े ने ग्राम भारती महिला मंडल के द्वारा हमेशा स्व सहायता समूह के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं और अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमेशा सहयोग किया है इसके बारे में कार्यक्रम में बताया गया। ग्राम भारती महिला मंडल संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल द्वारा किस तरह से सहयोग कर उनके जीवन में बदलाव लाएं और वह आज अपने पैरों पर खड़े हैं इसके बारे में आयोजित कार्यक्रम में बताया भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश सिंह ने हाथों से निर्मित सामग्रियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने की बात कही कार्यक्रम का मंच संचालन नंदा सोनी , आभार प्रकट कांता पवार ने व्यक्त किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours