सांसद श्री डीडी उइके ने विकास यात्रा के दौरान नवीन हाईस्‍कूल भवन का लोकार्पण किया

Estimated read time 0 min read

बैतूल। सांसद श्री डीडी उइके ने शुक्रवार  को विकासखंड भीमपुर अंतर्गत ग्राम जमन्‍या में निकाली गई विकास यात्रा के दौरान एक करोड़ की लागत से निर्मित नवीन हाईस्‍कूल भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान पूर्व विधायक श्री महेन्‍द्र सिंह चौहान,  श्री मंगल सिंह धुर्वे सहित स्‍थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। सांसद श्री उइके ने ग्रामीणों की मांग पर बंजारा समाज घुमक़कड जाति के लिए सामुदायिक मंच निर्माण के लिए सांसद निधि से दो लाख रुपए एवं मुठवा धाम में चौपाल निर्माण के लिए दो लाख रुपए देने की भी घोषणा की। इस दौरान विभिन्‍न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours