सारनी। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बैतूल जिले की कार्यकारिणी घोषित की है। जिला कार्यकारिणी में अधिकांश ब्लाकों को प्रतिनिधित्व दिया है। संभागीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया,मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी, महासचिव सुनील त्रिपाठी,नर्मदापुरम संभाग प्रभारी दिलीप सिंह भदौरिया एवं नर्मदापुरम संभागीय महासचिव विशाल बतरा की सहमति से जिला कार्यकारिणी घोषित की है। नर्मदापुरम संभागीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष रंजीत सिह,जिला महासचिव विवेक सिंह भदौरिया,जिला उपाध्यक्ष गुणवंत सिंह उर्फ बबलू चड्डा,विलास चौधरी,कालिदास चौरासे,विनोद पतारिया,मनीष राठौर,मनीष चिंटू खन्ना,कोषाध्यक्ष भीम बहादुर, सचिव सचिन शुक्ला, विवेक शुक्ला, विजय गायकवाड,संयुक्त सचिव विजय रघुवंशी,संन्तोष लिखितकर,दुर्गाप्रसाद जौनजारे, प्रवीण अग्रवाल, अक्षय सोनी,कार्यकारणी सदस्य संन्तोष कैथवास,मनोज सातनकर,संन्तोष जावलकर,अंकित सूर्यवंशी को शामिल किया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि दूसरी बार श्रमजीवी पत्रकार संघ मुझे जिला अध्यक्ष दायित्व सौंपा हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी संगठन को मजबूत करने एवं पत्रकारों के हित मे सदैव कार्य करूंगा। श्री सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, शरद जोशी, सुनील त्रिपाठी,दिलीप भदौरिया,संभागीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान,संभागीय महासचिव विशाल बतरा का आभार मानते हुए नवनियुक्त जिला पदाधिकारी को बधाई दी है।
श्रमजीवी पत्रकार संघ बैतूल की जिला कार्यकारिणी घोषित, एक बार फिर रंजीत सिंह जिला अध्यक्ष, विवेक बने महासचिव
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours