सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में लिया भाग

Estimated read time 1 min read

सारनी। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण उपजे संकट में लॉकडाउन के कारण विद्यालय बन्द हैं। छात्रों को विभिन्न माध्यमों से घर पर ही पढ़ाई करने के लिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों से जोड़े रखने के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय के छात्रों के लिए ऑनलाइन स्लोगन, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें भैया-बहिनों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपनी श्रेष्ठ रचनाओं को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में साक्षी ढाली, नागेश्वर वायवडे, स्वास्तिक वर्मा, खुशी लोखण्डे, शाहिद खान, नौमिता आरसे, पूनम जाटव, वासु धुर्वे, हर्षा मिरि आदि ने भाग लिया। सभी प्रतिभागी छात्र -छात्राओं को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। समिति अध्यक्ष अंबादास सूने, सचिव योगेन्द्र ठाकुर, सह सचिव जितेन्द्र वर्मा एवं प्राचार्य राजेन्द्र तिवारी ने एक दर्जन पौधों का रोपण किया। इस मौके पर विधुत मंडल कर्मचारी यूनियन शाखा सारनी के संतोष प्रजापति, सतीश कुमार , सुरेश चोधरी एवं दिनेश मेवाडा भी उपस्थित थे

More From Author

+ There are no comments

Add yours