समिति द्वारा आश्रित परिवार को दी आर्थिक सहायता

Estimated read time 0 min read

सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के अधीक्षण अभियंता  (प्रवर्तन) दो में कार्यरत विजय कुमार लौंढे संयंत्र सहायक का आकस्मिक निधन  विगत दिनों बैतूल में  हुआ। स्व सुरक्षा निधि समिति  सारनी द्वारा उनकी पत्नी कविता लौंढे को आर्थिक सहायता के रूप में  रुपये  साठ हजार का चेक भुगतान पत्र कंपनी के आवास सुपर एफ 1260 पर जाकर दिया। स्व सुरक्षा समिति के सचिव अम्बादास सूने ने बताया कि  समिति का उद्देश्य  नियमित सदस्यों के परिवार को आर्थिक सहायता देना है। कंपनी केडर के नियमित कर्मचारी अधिकारी भी  स्व सुरक्षा निधि समिति के सदस्य बन सकते हैं। समिति के नियमित सदस्य जो सेवानिवृत्त होते हैं, उन्हें  भी सहयोग राशि के साथ ही  स्मृति चिन्ह  प्रदान किया जाता है। समिति  के सचिव अंबादास सूने ने बताया कि एक मई  2020 के बाद  समिति द्वारा आकस्मिक निधन पर आर्थिक सहयोग साठ हजार  रुपये  प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय प्रवर्तन दो से ओम प्रकाश सरोज , बाबूराव गीद , नादिव कुमार उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours