मंगलवार होगा सतपुड़ा ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल

Estimated read time 0 min read

घोड़ाडोंगरी। नगर घोड़ाडोंगरी के सतपुड़ा क्रिकेट ग्राउंड में फ़्रेंड्स क्रिकेट क्लब के तत्वधान से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमें श्रमजीवी पत्रकार इलेवन घोड़ाडोगरी, पुलिस अकैडमी बेतूल, रेड रोज पाथाखेड़ा, साईं सुपर बाजार बगडोना यह टीमों के बीच सेमीफाइनल की जंग का पहला मुकाबला मंगलवार 12:00 बजे खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल श्रमजीवी पत्रकार संघ घोड़ाडोंगरी विरुद्ध पुलिस अकैडमी बेतूल के बीच खेला जाएगा।
वही प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल साईं सुपर बाजार बगडोना विरुद्ध रेड रोज पाथाखेड़ा के बीच बुधवार को सुबह खेला जाएगा मंगलवार और बुधवार सेमीफाइनल में जितने वाली दोनों ही विजेता टीम का फाइनल बुधवार को दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा फ़्रेंड्स क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी के मीडिया प्रभारी दीपक धोटे ने बताया कि प्रतियोगिता का रोमांच सेमीफाइनल और फाइनल में देखने को मिलेगा सभी चारों टीम अपने पिछले मैच बखूबी खेल के प्रदर्शन के दम पर पहुंची है क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल विजेता टीम को ₹31000 एवं ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 15000 रुपए एवं ट्रॉफी दी जाएगी समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल से बात करने पर उन्होंने बताया कि फाइनल को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है बैतूल व घोड़ाडोंगरी से आने वाले सभी गणमान्य अतिथियों के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है कोरोना काल के चलते फाइनल में विशेष तैयारियां करनी पड़ी इसके लिए प्रशासन की तरफ से भी हर संभव मदद हमें प्रदान की जा रही है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours