समिति के द्वारा आंगनवाड़ी के बच्चों को खिलौना किए वितरण

Estimated read time 0 min read

आमला। आंगनवाड़ी के नौनिहाल बच्चों में खुशियां मुस्कान उमंगआए इसलिए उन्हें क्षेत्र के सामाजिक संस्था मां रेणुका पर्यावरण विकास समिति बोरी खुर्द के द्वारा
बच्चों को खिलौने वितरित किए गए आंगनवाड़ी में कुल51 बच्चे दर्ज है जिसमें अधिकांश बच्चे रोज आंगनवाड़ी नहीं पहुंच पाते फिर भी बच्चों की खुशियों के लिए समिति के द्वारा अनेक प्रकार के खिलौने दिए गए खिलौना देते समय बच्चों में बहुत उत्साह देखते बनता था आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नेभी मुफ्त कंठ से समिति की प्रशंसा की ज्ञात हो कि ग्राम की आंगनवाड़ी को समिति के अध्यक्ष लखन यादव ने गोद ले रखा है जिसमें समय समय पर पहुंचकर बच्चों में उत्साह वर्धन करते रहते हैं एवं आंगनवाड़ी में पेयजल व पोषण आहार की चिंता करते हैं इस मौके पर समिति के अध्यक्ष लखन यादव,गोदूलाल पंडाग्रे,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रुकमणी टेटवार,सहायिका बनिता पंडाग्रे,आशा प्रमिला पंडाग्रे,पूजा खातरकर आदि शामिल रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours