- घोड़ाडोंगरी ब्लाक के फुटबाल खिलाड़ियों का रामरखयानी स्टेडियम सारनी में हुआ चयन

सारनी। खेल से बेहतर कोई दूसरा कार्य नहीं हो सकता बसार्थ निष्ठा और समर्पण भाव होना चाहिए यह उद्गार नगर पालिका परिषद सारणी के अध्यक्ष किशोर बरदे ने मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा एक दिवसी ब्लॉक स्थार खेलकूद प्रतिस्पर्धा को सारनी के रामरख्यानी स्टेडियम में संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से विद्यार्थी जीवन से ही युवा ब्लॉक जिला संभाग प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बन सकता है।खेल के साथ-साथ विद्यार्थियों को पढ़ाई की ओर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रजीत सिंह ने कहा कि झुग्गी बस्तियों में रहने वाले विद्यार्थी भी खेल के प्रति समर्पित है और बेहतर खेल प्रदर्शन का कार्य कर रहे हैं।ऐसे विद्यार्थी जो खेल में अच्छा स्थान रखते हैं लेकिन पारिवारिक आर्थिक परेशानी की वजह से वह खेल नहीं पा रहे हैं ऐसे विद्यार्थियों को हमारे माध्यम से सहयोग करके उन्हें खेल के प्रति समर्पण भाव और समर्पित करने का कार्य किया जाएगा मप्र शासन खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विकासखंड खिलाड़ियों के चयन स्पर्धा 2023 सारनी के रामरख्यानी स्टेडियम में आयोजित किया गया।जिला खेल अधिकारी पूजा करील बैतूल एव शैलेंद्र शर्मा घोड़ाडोंगरी विकास खण्ड समन्वय खेल प्रभारी एव वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी कोच रंजीत डोंगरे ने बताया कि खेलो इंडिया एमपी 2023 गेम्स के तहत घोड़ाडोंगरी खण्ड स्तर पर स्थानीय रामरख्यानी स्टेडियम सारनी में गुरुवार को एक दिवसी फुटबॉल वॉलीबॉल खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया प्रतिस्पर्धा सुबह 11 बजे से फुटबॉल गेम्स अंडर 18 आयु वर्ग छात्रों छात्राओं घोडाडोंगरी विकासखंड स्तरीय टीम का चयन किया गया। फुटबॉल के साथ-साथ खो-खो, वॉलीबॉल,कबड्डी,एथलीट्स अन्य खेलों के चयन किए गए ।कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे,उपाध्यक्ष जगदीश पंवार,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक,रंजीत सिंह,योगेश बर्डे,गणेश मस्की,अंजनी सिंह,विनय मदने, विलाश चौधरी ने बच्चो से हाथ मिलाकर खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के किये उनका हौसला बढ़ाया।चयन स्पर्धा में जिसमें क्षेत्र के कई युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी खेल योग्यता दिखाते हुए ट्रायल दिया जिसमें 18 छात्रों एव 2 छात्राओं का चयन किया गया। अंडर 18 वर्ष के खिलाड़ियों का जो चयन हुआ है उसमें रविन्द्र मर्सकोले,तनिष सोना,राजवीर नागेश,मिथलेश सोना,मनोज कुमार,हिमेश आरसे, प्रेम सिंदूर,पुष्पेन्द्र सोना, यश बिसन्द्रे,अर्जुन उमरे,आयुष नागले,शुभम डेहरिया, अविनाश,तेजस खातरकर,पवन कुशवाहा,शेख आयन,बजरंगी भारती,कु सृष्टि यादव,कुसुम भारती का चयन हुआ है।चयनकर्ताओं अधिकारी वरिष्ठ खिलाड़ी कोच रंजीत डोंगरे,खेल शिक्षक रामा पंवार, खेल शिक्षक हिम्मत सिंह वर्मा,शैलेन्द्र शर्मा,धीरज सोना,आशीष डोंगरे, जय सिंदूर,पंकज चौहान एव अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी गण मौजूद रहे।
+ There are no comments
Add yours