
सारनी। विद्युत नगरी सारनी में आंधी तूफान ने कोहराम मचाया जिससे वार्ड क्रमांक 5 में स्थित 40 साल पुराना नीम का पेड़ गिर गया, जिससे किसी को भारी नुकसान तो नहीं हुआ। निवासी अनिल खंडाग्रे ने बताया कि अचानक आंधी तूफान से नीम का पेड़ धराशाई हो गया, वह बाबा मठारदेव की कृपा ही मानते हैं जिससे किसी को नुकसान नहीं हुआ, नहीं तो बाजू में बोलेरो वाहन खड़ा रहता है। साथ ही आसपास में परिवार भी निवास करते हैं जिन्हें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ पेड़ बिजली के बिजली सप्लाई के तारों पर गिरा जिससे सप्लाई बाधित हुई।
+ There are no comments
Add yours