सारनी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद एवं जिले के विकास पुरुष स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई तरीकों से मनाई गई। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा सफाई कर्मियों का सम्मान करके स्वर्गीय श्री खंडेलवाल की जयंती मनाई गई। जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे ने बताया कि हमारे माध्यम से जिले के विकास पुरुष एवं पूर्व सांसद विजय कुमार खंडेलवाल की जयंती पर नगर पालिका सारनी में कार्यरत 12 सफाईकर्मी जोकि वार्ड में साफ सफाई कर रहे थे उनको तिलक लगाकर फूलों की वर्षा करके एक-एक पानी की बोतल दी गई। सफाई कर्मियों अपने सम्मान पर बहुत खुशी जताई और उन्होंने कहा कि हमें आपकी इस पहल से काफी ऊर्जा मिली है। वही इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष मीनाक्षी किशोर मोहबे सुखदेव सिंह, सुनील ढाली, विजय भावसार, लोकेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सफाईकर्मियों का सम्मान कर मनाई पूर्व सांसद स्व. खंडेलवाल की जयंती
+ There are no comments
Add yours