- दो दिवसीय छठ पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित रंगारंग आतिशबाजी का होगा आयोजन
- भोजपुरी एकता मंच के सदस्यो ने बैठक कर रुपरेखा बनायी
सारनी। तीन दिवसीय विश्व प्रसिद्ध आस्था और विश्वास का महापर्व छठ पूजा पूरे विश्व में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह एक ऐसा त्यौहार है। जिसमें भोजपुरी समाज द्वारा उगते और डूबते सूरज की पूजा की जाती है। दो दिवसीय निर्जल उपवास के साथ सूरज को अरग देकर इस त्यौहार का समापन किया जाता है। मान्यता यह भी है कि महिलाएं अपने पुत्र के लिए यह छठ के पावन पर्व का निर्जल उपवास रखती है। और इस आस्था और विश्वास के महापर्व को सारनी सतपुडा छठ घाट डैम पर भोजपुरी एकता मंच द्वारा बड़ी धूमधाम से विगत कई सालों से मनाया जाता है। जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगारंग कार्यक्रम,देशी आतिशबाजी और भोजपुरी गीतों का समागम देखने को मिलता है। सबसे ज्यादा मनमोहक कार्यक्रम तो सुबह और शाम दोनों समय पर आयोजित होता है। जिसमें दो तीन घंटे तक चलने वाली देशी आतिशबाजी आसमान में देखने को मिलती है। जो मन मोहित करने वाली होती है। इसकी साथ छठ घाट डैम पर भोजपुरी गीतों के समागम में सबसे अनोखी कलाकारों की झांकियां जिसमें अलग-अलग भगवानों का दृश्य देख कर मन मोहित हो जाता है। इन सारी कार्यक्रम की तैयारी में भोजपुरी एकता मंच लगभग पिछले तीन सप्ताह से मेहनत कर रही है। ताकि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम सफल आयोजन साबित हो। शायद इसलिये जिला प्रशासन तथा नपा प्रशासन भी काफी गंभीर है। क्योंकि सभी को पता कि यह एक ऐसा त्यौहार है। जिसमें हर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाता है। कि किसी भी तरह से कोई चूक ना हो इसलिए प्रशासन भी हर तरह से सक्रिय है। शायद इसी कारण हर रोज कभी नगर पालिका प्रशासन के अधिकारी तो कभी पुलिस प्रशासन के अधिकारी तो कभी खुद घोड़ाडोगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा ने सतपुडा छठ घाट डैम पर चल रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश देकर व्यवस्थाओं मैं सुधार करवा रही है। वहीं गुरुवार दोपहर घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा,थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान,नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा,प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल किशोर भावसार,भोजपुरी एकता मंच की जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, अवधेश सिंह,कमलेश सिंह,महेंद्र भारती,अरूण सिंह,जी पी सिह,प्रमोद सिह,लक्ष्मण साहू के साथ निरीक्षण किया। जबकि इसके साथ ही भोजपुरी एकता मंच भी हर एक स्तर पर इस कार्यक्रम की भव्यता का पूरा ध्यान रख रहा है। इसलिए सतपुड़ा छठ घाट डैम पर भोजपुरी एकता मंच आग्रह पर नगर पालिका प्रशासन ने चाइनीस झालर की सफाई का युद्ध स्तर पर कार्य किया। और सतपुड़ा छठ घाट डैम के किनारे के हिस्से पर लगभग पानी के दो तीन फीट अंदर तक टेंट के पाइप लगाकर जालियां जायेगी है। ताकि चाइनीस झालर किसी भी तरीके से दो दिवसीय आस्था और विश्वास के महापर्वव छठ त्योहार मनाने वाले व्रत धारी जो पानी में सूर्यदेव की उपासना केेे लिए खड़े हो उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है। वहीं तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा ने कहा कि समिति तथा भोजपुरी समाज कोरोना महामारी में सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का अवश्य रूप से ध्यान रखे। जबकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान ने कहा जो वाहन व्रतधारियों को लेकर आती है। उनको आधे किलोमीटर दूर ही रोक कर वाहनों को पार्किंग करवाया जाता है। ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रही। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बीस नंवबर को दोपहर तीन बजे शुभारंभ तथा समापन शाम सात बजे होगा। जबकि व्दितीय दिवस 21 नंवबर को सुबह प्रातः तीन बजे शुरु हो आठ बजे तक आयोजित किया जायेगा। और इसी दिन इस दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन भी किया जायेेेगा। इस अवसर पर नन्हे सिह, विक्की सिंह, सुनील सिहं, सुदामा सिंह, शिबू सिंह, लक्ष्मण साहू, बाबू सिंह, मनोज ठाकुर, भूषण कांति, हलचल गुप्ता, संजय प्रजापति,,अंकीत,, सहित अन्य भोजपुरी समाज के लिये उपस्थित रहे।
+ There are no comments
Add yours