सारनी। संस्कार टीवी, नेपाल वन टीवी, सत्संग टीवी के गायक मनोज कामड़े सारनी बैतूल जिले सहित मध्यप्रदेश और कई प्रदेशों में स्टेज शो करके सारनी,अपना तथा अपने संस्कार म्यूजिकल ग्रुप का नाम अपनी आवाज के जादू से रोशन करने वाले गायक मनोज कामड़े ने सामान्य स्टेज शो करके अपनी अलग पहचान बनाई है।इस वर्ष नवरात्रि के पावन पर्व पर उनके द्वारा धमाकेदार डांसिंग भजन लागो रे मेरी माँ के द्वार मेला लागो रे बनाया गया है।जो कि यु ट्यूब चैनल संस्कार सारनी पर रिलीज हो चुका है जिसे लिखा है सिवनी के आर जे कहार ने धुन बनाई है मिन्दू जी ने जो खुद एक प्रतिष्ठित गायक कलाकार हैं इसे संगीतबद्ध किया है मुलताई के पुष्कर देशमुख ने शानदार नृत्य प्रदर्शन किया है परेश धुर्वे,शिवानी उइके शिवशंकर धुर्वे शालीना उइके दिल प्रकाश और राखी उइके ने इस भजन को पांढुर्ना (तिगांव) में हरि भरी पहाड़ो पर स्थित डोंगरगढ़ धाम मन्दिर में अनिल कुरवाड़े और वीरेंद्र हुरमाडे द्वारा इसकी वीडियो शूटिंग की गई है गायक मनोज कामड़े द्वारा इसके पहले भी कई बड़े यू ट्यूब चैनलो और नेशनल टीवी जैसे संस्कार टीवी नेपाल वन,सत्संग टीवी पर भी अपने भजनों की प्रस्तुतियां दी गई है हाल ही में मकर सक्रांति पर पावन धाम बड़ा प्यारा बाबा मठारदेव का रिलीज हुआ था जो कि बाबा मठारदेव का अब तक का सबसे लोकप्रिय भजन भजन बन चुका है शहर वासियों का कहना है कि आज के भागदौड़ भरे जीवन मे गायक मनोज कामड़े द्वारा भजनों के माध्यम से हिंदुत्व को जिंदा रखे हुए है ऐसे कलाकार का सारनी में होना हमारे लिए परम् सौभाग्य की बात है इस भजन को बनाने में विशेष सहयोग दिनेश चढ़ोकार राहुल कापसे प्रवीण सोनी प्रधुम्न झरबड़े राहुल कसरादे अर्जुन धुर्वे अभिषेक राजपूत विक्की डेहरिया विनी राय कैलाश पवांर और समस्त संस्कार म्यूजिकल ग्रुप का रहा आप इस भजन को यू ट्यूब चैनल संस्कार सारनी पर देख सकते हैं मनोज कामड़े अब तक 20 से अधिक ऑडियो वीडियो एल्बम बना चुके हैं.
संस्कार सारनी पर गायक मनोज कामड़े का नवरात्रि स्पेशल भजन लागो रे मेरी मां के द्वार मेला लागो रे भजन हुआ रिलीज
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours