आमला के व्यवहार न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायालय का विधिवत शुभारंभ हुआ

Estimated read time 0 min read

आमला। आज सुबह न्यायालय परिसर मे पूजा अर्चना के बाद विडियो  कांफ्रेंसिंग से जिला सत्र  न्यायाधीश अफसर जावेद खान की अनुमति  से अपर जिला सत्र सत्र न्यायाधीश कृष्णा दास महार ने फीता काटकर न्यायालय का शुभारंभ किया । इस दौरान वकील संघ  अध्यक्ष  वेद प्रकाश साहू सहित आमला बार के सभी अधिवक्ताओ ने अपर जिला सत्र न्यायाधीश कृष्णादास  महार को गुलदस्ता  भेट्कर उन्हे बधाइया दी । इस दौरान विडियो कांफ्रेंसिंग से सांसद डी  डी  उइके जबलपुर उच्च न्यायालय के वारिश्ट अधिवक्ता राधेलाल गुप्ता तथा मनीष दत्त अधिवक्ता  ओर विधायक योगेश पण्डागरे ने अपर जिला सत्र न्यायाधीश कृष्णादास महार ओर आमला वकील संघ को बधाई दी।
वकीलो पक्षकारो के बैठने के शेड का हुआ लोकार्पण
आज सिविल कोर्ट परिसर मे नवनिर्मित वकीलो पक्षकारो के शेड का लोकार्पण वरिष्ठ  भाजपा नेता एवं समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल ने फीता काटकर किया वकील संघ ने उनका पुष्प हार से स्वागत किया। कार्यक्रम मे पधारे पूर्व विधायक चैतराम मानेकर का भी वकील संघ ने पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours