भाजपा कार्यालय मे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गयी

Estimated read time 0 min read

सारनी। 2 अक्टूबर दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मंडल सारणी में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी जिले के मंत्री रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशिक्षण वर्ग कमलेश सिंह, नगरपालिका उपाध्यक्ष बहादुर थापा, मंडल के महामंत्री किशोर बरदे के आतिथ्य में संपन्न किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री रंजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने देश को अहिंसा एवं सत्याग्रह की राह पर चलकर सफल होने का मंत्र दिया है हम सभी को भी अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने कहा कि लगातार 14 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व जिला नेतृत्व के द्वारा दिए गए हर कार्यक्रम को भाजपा मंडल सारणी में संपन्न किया गया एवं आज गांधी जयंती के उपलक्ष में कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी जी के जन्मोत्सव को मना कर सेवा सप्ताह का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह जी ने कहा कि भारत के राष्ट्रपिता बापू के नाम से जाने जाते हैं बापू के द्वारा किए गए कार्यों को भारत का हर नागरिक अपने जीवन में चरितार्थ करें निश्चित ही वह एक सफल व्यक्ति होगा। इस अवसर पर कमलेश सिंह के द्वारा संकलन और संयोजन किया हुआ सतपुड़ा में बापू नाम की एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नागेंद्र निगम, रेवा शंकर मगरदे, मुकेश यादव, मनोज ठाकुर, महेंद्र पवार, राजू बत्रा, योगेश बर्डे, प्रकाश ड़ेहरिया, राहुल कापसे, विनी राय, सुनील पाटिल, राहुल कापसे, मुलेष रणित,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours