- नियमित कर्मचारियों के समान संविदा कर्मचारियो को भी मिलेंगी सुविधाएं
- एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा दी सौगातों के लिए एक दूसरे को आपस मे मिठाई खिलाकर किया आभार व्यक्त
चिचोली। 4 जुलाई को मुख्य मंत्री द्वारा महापंचायत आयोजित कर कई वर्षों से अभाव और दबाव में संविदा शोषण के शिकार कर्मचारियों के लिए एक सुचारू व्यवस्था निर्धारित की गई प्रदेश में 1 लाख संविदा कर्मचारियों के बीच मुख्य मंत्री द्वारा संविदा कर्मचारियो को वार्षिक अनुबंध से मुक्ति, एनपीएस लाभ,स्वास्थ्य बीमा,सातवे वेतनमान का 100% वेतन दिए जाने,अनुकम्पा नियुक्ति,अवकाशों में वृद्धि,ग्रेज्युटी जैसे लाभ दिए गए।
मुख्यमंत्री से मिली सौगातों पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों द्वारा खुशी व्यक्त करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई साथ ही मुख्यमंत्री महोदय,स्वास्थ्य मंत्री,विभाग प्रमुख,प्रदेश कार्यकारिणी,सहकर्मी नियमित कर्मचारियों,पत्रकारों(मीडिया यूनिट) जो पूर्व आंदोलन की आवाज बने,सासंद महोदय,विधायक,समस्त जनप्रतिनिधि ,को संविदा शोषण को विकास रूपी पोषण में बदलने और सकारात्मक रूप देने के लिए आभार व्यक्त किया एवम सौगातों को जल्द से जल्द आदेश में परिणित किये जाने का निवेदन किया गया।
+ There are no comments
Add yours