सारनी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी शुक्रवार को आमला-सारनी विधानसभा में एक दिवसीय प्रवास पर पहुँचे। जहां उन्होंने अपने आगमन के पूर्व नगर अध्यक्ष विक्की सिंह पाथाखेड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस कार्यक्रम मे कांग्रेस कमेटी एवं समस्त विंग्स के पदाधिकारीगणों एवंम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहें। वही कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई प्रदेश प्रवक्ता त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि हम सबको संगठित रहकर उपचुनावों में पुरजोर तरीके से मोर्चे को संभालकर कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाना हैं। एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं को एवं युवाओं को सोशल मीडिया मे हर मुद्दे को उजागर करने के लिए कहा। वही इस दौरान उषा सोनी, दुर्गा सिंधुर ने एनएसयूआई ज्वॉइन की। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, भगवान जावरे, ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव बामनकर, पार्षद राजू डोईफोडे, मंडलम अध्यक्ष किशोर चौहान, मंडलम विजय उपराले, वसीम खान, भूषण कांती जिलाध्यक्ष आईटी सेल बैतूल, नरेंद्र वाड़ीवा, फैय्याज अंसारी, महिला नेत्री माया वर्मा नगर अध्यक्ष पाथाखेड़ा, ममता साहू सेवा दल प्रदेश सचिव, महेंद्र कौर, काशी गुजरे, नंदकिशोर वर्मा, सौरभ सिंह, राशिद खान, सोनू सोनी, हेमंत सोनी, सन्नी गुप्ता एवं अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे मंच संचालक ग्रामीण मंडलम सेक्टर अध्यक्ष विक्रमपुर सुनील मर्सकोले ने प्रदेश से आए हुए पदाधिकारियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओ, पदाधिकारीयो का आभार व्यक्त किया।
संगठित रहकर उपचुनावों में पुरजोर तरीके से मोर्चे को हमें संभालना हैं – विवेक त्रिपाठी
Posted on by Vishal
+ There are no comments
Add yours